क्या आप जानते हैं कि गाय का घी चेहरे की सुंदरता के लिए कितना उपयोगी है?

आयुर्वेद में गाय के घी को अमृत माना गया है। देसी घी के बहुत सारे फायदे होते हैं। आर्युवेद थैरेपीज में इसका इस्तेमाल पाचन, डिटॉक्सिफिकेशन, घावों को भरने के अलावा और भी कई चीजों में होता आया है। लेकिन क्या आपको इसके ब्यूटी फायदों के बारे में पता है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको इसके जबरदस्त फायदों के बारे में। 

  • नैचुरल मॉइश्चराइजर – नहाने से पहले, हल्का गर्म देसी घी लें और इससे अपनी पूरी बॉडी को मसाज करें। नहाने के तुरंत बाद ही आप बेबी सॉफ्ट स्किन का एहसास पाएंगे।
  • होट फटने से बचाए – देसी घी होट फटने से बचाता है। जब हम इसे होठों पर लगाते हैं, तो अपनी कमाल की हीलिंग क्वालिटी से ये फटे होठों पर जादू की तरह काम करता है।
  • डार्क सर्कल से दिलाए छुटकारा – देसी घी के पास इस समस्या का भी समाधान है। सोने से पहले, देसी घी के दानों को एफेक्टेड एरिया में लगाएं। इसे पूरी रात लगा कर रखें और सुबह में इसे धो लें।
  • नैचुरल ग्लो – नैचुरल ग्लो के लिए एक चुटकी हल्दी घी में मिलाएं और 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर रखें और फिर धो लें।
  • दाग-धब्बों को हटाए – अगर आपको कहीं भी दाग-घब्बे की समस्या है तो हर रोज उस पर घी की एक पतली सी लेयर लगाएं।

दोस्तों क्या आपको इससे पहले देसी घी के इतने फायदों के बारे में पता था? हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताना। अगर आपको इसके अलावा भी देसी घी का कोई फायदा पता है तो आप वह भी हमें कमेंट में लिख कर बता सकते हैं।

1 thought on “क्या आप जानते हैं कि गाय का घी चेहरे की सुंदरता के लिए कितना उपयोगी है?”

Leave a Comment